Breaking NewsUttarakhand

महिला ने सिपाही और उसके साथी पर लगाया रेप का आरोप

देहरादून। जनपद देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में एक महिला द्वारा सिपाही और उसके एक साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। दुष्कर्म का आरोप सिपाही यशपाल और उसके साथी पर लगा है।

Advertisements
Ad 27

आरोप है कि पटेलनगर में तैनात सिपाही के कमरे पर महिला का दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सिपाही और दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

वहीं सोमवार को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार एक युवक उसकी पुत्री को 22 मार्च को बहला-फुसलाकर ले गया था।
इसके बाद आरोपी 24 मार्च की रात नाबालिग को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि पुलिस आरोपी के काफी करीब है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button