Breaking NewsSports

मैथ्यू ब्रीट्जके ने सेंचुरी ठोककर मचाया तहलका, मगर ये काम करने से चूके

साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक और शतक लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने डरबन में वनडे मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया। ये उनकी वनडे क्रिकेट में दूसरी सेंचुरी है।

SA vs AUS: मैथ्यू ब्रीट्जके आज की तारीख में साउथ अफ्रीका के सबसे बेहतरीन वनडे खिलाड़ी के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। उनका करियर अभी नया नया है, लेकिन कुछ ही वक्त में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उन्होंने एक और शतक ठोक दिया है। हालांकि वे अब से करीब दस साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली 106 बॉल पर 112 रनों की पारी

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मैच में मैथ्यू ब्रीट्जके ने शतक लगा दिया है। उन्होंने 100 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके बाद भी मैथ्यू की पारी जारी रही। कुछ ही देर में उन्होंने 106 बॉल पर 112 रन बनाए। हालांकि इसी दौरान वे एक गलत कॉल पर आउट हो गए। मैथ्यू ब्रीट्जके ने 14 चौके और दो छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में वनडे शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज

Advertisements
Ad 29

मैथ्यू ब्रीट्जके साउथ अफ्रीका के केवल तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है। इससे पहले बोएटा डिप्पेनार और डेविड मिलर शतक लगा चुके हैं। बोएटा डिप्पेनार ने साल 2006 में 101 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद डेविड मिलर ने 118 रनों की नाबाद पारी यहीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक लगाया था। मैथ्यू ने 112 रनों की पारी खेली, ऐसे में वे 118 रनों के डेविड मिलर के रिकॉर्ड को तोड़ने से बाल बाल चूक गए। अगर सात और रन बनाते तो उनसे आगे निकल जाते।

अब तक दो शतक और सात अर्धशतक लगा चुके हैं मैथ्यू 

खास बात ये है कि मैथ्यू ने अब तक वनडे में केवल 14 ही वनडे पारियां खेली हैं। इस दौरान वे 800 से अधिक रन बना चुके हैं। उनके नाम अब दो शतक और सात अर्धशतक हो गए हैं। उनका औसत 67 के करीब का है। मैथ्यू ब्रीट्जके की इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाने में सफलता हासिल की है। उनके अलावा केवल मार्को जानसेन ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया। जानसेन ने 59 बॉल पर जबरदस्त तरीके से 75 रन बनाए। उन्होंने 7 शतक और चार छक्के लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button