Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, देहरादून में हो रही मूसलाधार बारिश

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार को यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया है।

Advertisements
Ad 27

वहीं रुद्रप्रयाग जिले में तड़के से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। टिहरी जिले में सुबह से बारिश हो रही है। चमोली जनपद में हल्की बारिश देर रात से जारी है। बदरीनाथ हाईवे सुबह सात बजे से पागलनाला में बंद है।

यदि राजधानी देहरादून की ही बात की जाए तो इस वक़्त देहरादून में जमकर बारिश हो रही। सड़कें बरसात के पानी से लबालब भर चुकी हैं। साथ ही नदी-नाले भी उफान पर आ चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक कईं घरों में बरसात के पानी के घुसने की खबरें भी मिल रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button