Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया स्मरण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर वीर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Peshavar kand

उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button