सचिव गृह शैलेश बगौली से मिला संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल
अपनी मांग को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल ने सचिव गृह शैलेश बगौली से मुलाकात की। वार्ता के पश्चात सचिव शैलेश बगौली ने निर्देश जारी किये। इस वार्ता में संगठन उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, सचिव अवधेश शर्मा एवं महासचिव सुशील त्यागी शामिल थे।

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने राजधानी देहरादून के समर वैली स्कूल प्रकरण में आरोपित शिक्षक को तत्काल जांच कराकर, सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा समर वैली स्कूल प्रकरण में कछुआ गति से चल रही पुलिस जांच को शीघ्र पूरा कराकर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की गई। अपनी मांग को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल ने सचिव गृह शैलेश बगौली से मुलाकात की। वार्ता के पश्चात सचिव शैलेश बगौली ने निर्देश जारी किये। इस वार्ता में संगठन उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, सचिव अवधेश शर्मा एवं महासचिव सुशील त्यागी शामिल थे।
इससे पूर्व इस मामले में देहरादून के पुलिस मुख्यालय में अपर निदेशक पुलिस ला एंड ऑर्डर से मिलने राष्ट्रीय पैरेंट्स एसोसिएशन के आरिफ खान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के मुकेश नारायण शर्मा, सांख्य योग फाउंडेशन के डॉक्टर मुकुल शर्मा भी संगठन पदाधिकारियों के साथ पहुंचे थे, परन्तु इनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन इनके कार्यालय में दिया गया। पीड़ित छात्रा की माता भी यहां पहुंची थीं।
संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विगत अवधि में समर वैली स्कूल डालनवाला में वहां के शिक्षक द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए शारीरिक मानसिक उत्पीड़न की घटना की FIR दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को डालनवाला थाने में करा दी गई थी। यह घटनाक्रम समाचार पत्रों व चैनलों के माध्यम से जनमानस के साथ प्रशासन के संज्ञान में भी आया था। आरोपी शिक्षक को स्कूल के प्रबंधन द्वारा स्कूल से निकाल तो दिया गया, लेकिन तमाम आधुनिक संचार तंत्र होने पर भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जा सका है।
इसलिए अब कछुआ गति से चल रही पुलिस जांच जो पाक्सो एक्ट से सम्बद्ध है और 10 दिन से लंबित है। अब इस मामले की जांच किसी तेजतर्रार उच्च पदस्थ अधिकारी को सौंपा जाय। बताया गया है कि आरोपी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी ना होने से निराश होकर छात्रा की माता स्कूल के गेट पर धरना देने को मजबूर हैं, वाकई यह बेहद अफसोसजनक है।




