Breaking NewsSports

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को मिला पांचवां गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इतिहास रचते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने ट्रैप इंडिविजुअल के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और देश के नाम इस एशियन गेम्स का पांचवां स्वर्ण पदक दर्ज कराया।

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। मंगलवार, 29 सितंबर को दिन की शुरुआत में भारत को पहले सिल्वर मेडल मिला और फिर कुछ ही घंटों बाद देश को पांचवां गोल्ड मेडल भी मिल गया। भारतीय महिला शूटर नीरू ढांडा ने इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बना दिया है। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं।

नीरू ढांडा ने आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने कतर की खिलाड़ी के साथ मिलकर 118 अंक हासिल किए, जो एशियन गेम्स का एक नया रिकॉर्ड है। इस मुकाबले में भारत की आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहकर बाहर हो गईं। लेकिन नीरू ने अपना शानदार खेल जारी रखा और देश को गोल्ड मेडल दिलाकर ही सांस ली।

वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी नीरू ने दिलाया सिल्वर मेडल

Advertisements
Ad 29

नीरू ढांडा ने इससे पहले जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अगर फाइनल मैच की बात करें तो नीरू ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 28 का स्कोर बनाया। वहीं चीन की सन युनोंग 26 अंक ही हासिल कर सकीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला, जबकि 21 का स्कोर करने वाली हजर अब्दुलमलिक को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं नीरू

हरियाणा की 26 साल की नीरू ढांडा ट्रैप इवेंट में वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 28 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके साथ ही उन्होंने एशिया का पुराना 24 अंक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। उनसे पहले किसी भी भारतीय महिला शूटर ने एशियन गेम्स में ट्रैप या स्कीट के इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल नहीं जीता था। पुरुषों की बात करें तो रणधीर सिंह ने 1978 के एशियन गेम्स में ट्रैप इवेंट का ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, रोंजन सोढ़ी ने 2010 के एशियन गेम्स में डबल ट्रैप इवेंट में भारत के लिए इंडिविजुअल गोल्ड मेडल हासिल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button