Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में बदला मौसम का मिज़ाज़, तेज़ गरज और हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी

देहरादून। शनिवार को दिनभर तेज धूप रहने के बाद शाम होते-होते देहरादून में मौसम का मिज़ाज़ बदल गया और तेज़ गरज व पश्चिमी हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी। तेज़ हवाएं चलने की वजह से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई भी रोक दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और देहरादून के पछवादून क्षेत्र में बादल घिर आये देखते ही देखते बादलों की तेज गरज के साथ पश्चिमी हवाएं चलने लगी। यही नहीं कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Advertisements
Ad 29

मौसम विभाग के अनुसार मौसम का एकदम से बदल जाना पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। बहरहाल मौसम में आये बदलाव और पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से एकबार फिर से तापमान में गिरावट आ गयी है। समाचार लिखे जाने तक पछवादून क्षेत्र में बादलों की गरज और हवाओं का चलना जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button