Breaking NewsNational

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा

पीएम नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इस घटना से जुड़े किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस समेत देश की तमाम एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और धमाके के कारण की जांच कर रही हैं। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश भूटान में यात्रा के दौरान इस घटना पर बात की है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि इसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि “दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- ‘All those responsible will be brought to justice’

भूटान के नेतृत्व ने भी जताया शोक

Advertisements
Ad 26

भूटान के नेतृत्व ने भी 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की है। भूटान के महामहिम राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए हजारों भूटानियों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व किया है।

मृतकों की संख्या 12 पहुंची

दिल्ली में लाल किला के पास कार में विस्फोट की तीव्रता इतनी भयानक थी कि आस पास मौजूद अन्य गाड़ियों और लोगों के परखच्चे उड़ गए। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि लाल किला मेट्रो के गेट नंबर एक के पास धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button