Breaking NewsEntertainment

जानेमाने बॉलीवुड एक्टर भूपेश पांड्या का हुआ निधन, कईं फ़िल्मी हस्तियों ने जताया शोक

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर भूपेश पांड्या का 23 सितंबर को निधन हो गया है। भूपेश विक्की डोनर, हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। भूपेश पांड्या लंग कैंस से जूझ रहे थे। उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें इलाज के लिए 25 लाख रुपये की जरुरत थी।

उनके इलाज के लिए मनोज बाजपेयी, गजराज राव और राजेश तैलांग जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके लिए फंड जुटा रहे थे। भूपेश के निधन की जानकारी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने ट्वीट करके दी।

Advertisements
Ad 29

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने ट्वीट किया- विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या (पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच) के  आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है। एनएसडी  परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

 

भूपेश पांड्या के निधन के बारे में पता लगने के बाद मनोज बाजपेयी, गजराज राव सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स से सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया- भगवान भूपेश पांड्या की आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button