Breaking NewsBusinessNational

तेल कंपनियों ने फ‍िर बढ़ाई पेट्रोल और डीजल की कीमत, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 82.66 रुपये, 84.18 रुपये, 89.33 रुपये और 85.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में बस दो या तीन दिन की वृद्धि में पेट्रोल का भाव 90 रुपये प्रति लीटर हो जाने की संभावना है।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 48.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

जबकि न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 45.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button