Breaking NewsUttarakhand

महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयन्ती पर जनसेवी भावना पांडे ने किया विनम्र अभिवादन

देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने देश के महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें नमन किया।

राजा राम मोहन राय के महान कार्यों एवँ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि राजा राम मोहन राय एक भारतीय सामाजिक-शिक्षा सुधारक थे, जिन्हें “आधुनिक भारत के निर्माता” और “आधुनिक भारत के पिता” और “बंगाल पुनर्जागरण के पिता” के नाम से भी जाना जाता था। जिन्होंने 18 वीं शताब्दी के दौरान समाज में प्रचलित सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में बहुत योगदान दिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी मातृभूमि को बेहतर जगह बनाने का हर संभव प्रयास किया।

Advertisements
Ad 29

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि राजा राम मोहन राय एक महान ऐतिहासिक व्यक्ति थे। जिन्होंने भारत को बदलने के लिए सहरानीय प्रयास किए और पुरानी परंपराओं को चुनौती देने की हिम्मत दिखाई। उन्होंने समाज को बदलने के लिए बहुत सारे सामाजिक सुधार किए और भारत में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के भी कई सारे प्रयास किये। राय ने सती प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह एक महान विद्वान भी थे। जिन्होंने कई किताबें, धार्मिक और दार्शनिक कार्यों एवँ शास्त्रों का बंगाली में अनुवाद किया और वैदिक ग्रंथों का अनुवाद अंग्रेजी में किया।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि मुगल सम्राट अकबर द्वितीय ने उन्हें ‘राजा’ की उपाधि दी। राजा राम मोहन राय इंग्लैंड की यात्रा करने वाले पहले शिक्षित भारतीय थे, वह मुगल सम्राट अकबर द्वितीय के राजदूत के रूप में इंग्लैंड गए थे।

भारत के महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय जी की जयन्ती पर विनम्र अभिवादन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button