Breaking NewsUttarakhand

प्रसिद्ध उद्योगपति जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज हम सब जिस औद्योगिक भारत की भव्यता को देख पा रहे हैं, उसकी बुनियाद की स्थापना करने वाले जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा ही हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की औद्योगिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज हम सब जिस औद्योगिक भारत की भव्यता को देख पा रहे हैं, उसकी बुनियाद की स्थापना करने वाले जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा जी की आज पुण्यतिथि है। भारत की इस विकास यात्रा में 1948 के दौरान एयर इंडिया की स्थापना के अलावा उन्होंने देश में इस्पात, इंजीनियरिंग व होटल, उद्योग के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। जब-जब भारत के उद्योग जगत का इतिहास लिखा जाएगा, उसके पहले अध्याय का नाम सदैव जे.आर.डी. टाटा जी से ही शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button