‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दिया विशेष संदेश
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर आप सभी जागरूक बनें एवं एक जागरूक नागरिक होने के नाते अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को डॉक्टर की सलाह से सही समय पर सही टीका अवश्य लगवाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ के अवसर पर आप सभी जागरूक बनें एवं एक जागरूक नागरिक होने के नाते अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। आप सभी के सहयोग से एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो पाएगा।




