Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

माँ महागौरी की आराधना को समर्पित महाअष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी (महाष्टमी) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- धन-वैभव, सुख-शांति और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ महागौरी की आराधना को समर्पित महाअष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ महागौरी से आप सभी के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है। माँ की कृपा से श्रद्धालुओं की अभिलाषाएं पूर्ण हों, जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ महागौरी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button