Breaking NewsUttarakhand

नदी में गिरा पिकप वाहन, पुलिस ने रेस्क्यू कर दो लोगों को बचाया

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद से एक वाहन के गहरी खाई में लुढ़कते हुए नदी में गिरने की सूचना सामने आयी है। जानकारी पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य करते हुए दो लोगों की जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना विकासनगर को सूचना मिली कि सेब से भरा पिकअप वाहन UK 07- CB 4286 हथियारी से 2 किलोमीटर आगे जुडो की ओर सड़क से 100 नीचे गिर गया है। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में एक टीम तत्काल मौके पर रेस्क्यू हेतु रवाना की गई।

Advertisements
Ad 29

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जुडो पिकअप नंबर UK 07 -CB 4286 में घायल चालक दीपक राणा पुत्र विजेंदर निवासी रामगढ़ नंबर व परिचालक रूप सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 45 निवासी नेट नेटवार्ड पुरोला को 108 के माध्यम से उपचार हेतु सीएससी विकासनगर पहुंचाया गया। वाहन नदी में है, जिसको निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button