Breaking NewsNational

शताब्दी समारोह में PM मोदी ने दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा को किया याद

PM मोदी ने शताब्दी समारोह कार्यक्रम में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा को याद किया। इस मौके पर उन्होंने एक सिक्का और डाक टिकटों का सेट भी रिलीज किया।

Sathya Sai Baba Birth Centenary Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाईं जिले में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर उनकी स्मृति में एक सिक्का और डाक टिकटों का सेट भी जारी किया। पीएम मोदी ने आध्यात्मिक गुरु को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और सेवा संसार में उनके लाखों अनुयायियों का मार्गदर्शन हमेशा करती रहेंगी।

PM मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “श्री सत्य साईं बाबा का शताब्दी समारोह कार्यक्रम सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। भले ही साईं बाबा भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं, फिर भी उनका प्रेम और सेवा भावना करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति है।” उन्होंने ये भी कहा कि 140 देशों में सत्य साईं बाबा के लाखों भक्तों को नई रोशनी और दिशा मिल रही है। उनके अनुयायी लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

किन चीजों पर था श्री सत्य साईं बाबा का फोकस?

Advertisements
Ad 27

पीएम मोदी ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने सेवा को मानव जीवन के फोकस में रखा। हमारी अलग-अलग आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराएं एक ही विचार की तरफ ले जाती हैं, चाहे कोई भक्ति, ज्ञान या कर्म के रास्ते पर चले। गरीबों के कल्याण के लिए अपनी सरकारी योजनाओं को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब उनपर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा हो रही है।

”लोकल फॉर वोकल” का भी PM मोदी ने किया जिक्र

वहीं, ”लोकल फॉर वोकल” पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे देश को ”विकसित भारत” बनने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अन्य कई बड़े नाम भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button