Breaking NewsEntertainment

‘दि एलेन डीजेनेरेस शो’ में शामिल होंगी प्रियंका

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के द्वितीय संस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘दि एलेन डीजेनेरेस शो’ में शामिल होंगी। 34 वर्षीय प्रियंका ने अमेरिका स्थित वेबसाइट के एक पोस्ट को रिट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है। इस वेबसाइट ने टॉक शो में आने वाले मेहमानों की एक सूची जारी की है।

प्रियंका एलेन के शो में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी होंगी। इस बीच, प्रियंका ने यहां हुए 2016 गोल्डेन हार्ट अवार्ड में डिजाइनर माइकल कोर्स, गायक जान लिजेंड और उनकी मॉडल पत्नी क्रिसी टेइजेन के साथ धूम मचा दी। प्रियंका ने इस कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और एक खूबसूरत पोशाक उपहार में देने के लिए कोर्स को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button