Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड को Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार मिलने पर निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म चैंबर्स ऑफ़ कामर्स के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने समस्त उत्तराखंड वासियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।

निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये हम सभी प्रदेश वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button