Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग ने जताया अंदेशा, उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवटें ले रहा है। कभी तेज़ धूप तो कभी आंधी-तूफान के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की गर्जना। इन दिनों मौसम अपने कईं रूप उत्तराखंड में दिखा रहा है।

आपको बता दें कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नम हवाओं ने राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। कई जगह अभी भी हल्की बारिश जारी है।

Advertisements
Ad 27

वहीं, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जगह हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं, उत्तराखंड के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाओं का आना जारी है, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछार के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button