Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘हरेला’

विद्यालय के शिक्षकगणों एवं नन्हें छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पौधा रोपण के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व ‘हरेला’ आज प्रदेशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर पौधा रोपण किया एवं प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव स्थित जीआरडी एकेडमी में भी हर्षोल्लास के साथ ‘हरेला’ पर्व मनाया गया।

देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध एवं पावन लोकपर्व हरेला के अवसर पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने विद्यालय के प्रांगण में उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया।

विद्यालय के शिक्षकगणों एवं नन्हें छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पौधा रोपण के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। वहीं शिक्षकगणों ने भी पौधा रोपण के दौरान स्कूल के बच्चों को सहयोग प्रदान किया एवं उनका उत्साह बढ़ाया।

लोकपर्व हरेला के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने भी विद्याथियों को सहयोग प्रदान करते हुए विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रकृति एवं देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित ‘हरेला पर्व’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हरेला सिर्फ एक पर्व न होकर उत्तराखंड की जीवनशैली का प्रतिबिंब है। यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने वाला त्यौहार है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से हमारी परंपरा का अहम हिस्सा रहा है।

लोकपर्व हरेला के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने सभी लोगों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया।

हरेला के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा पृथ्वी के संरक्षण को लेकर जागरूकता हेतु कईं कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के अलावा स्कूल की शिक्षिकाएं सारिका, रश्मी, नीलम, साक्षी, सिमरन, मनीषा, मानसी, सलोनी एवं स्कूल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button