Breaking NewsWorld

पनामा पेपर मामले में नवाज़ के परिवार पर कसा शिकंजा

इस्लामाबाद। पनामा मामले में पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटबिलिटी बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को इस्लामाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मरियम नवाज़ भी आज लंदन से इस्लामाबाद लौट रही हैं।

बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ शरीफ और हसन, हुसैन, कैप्टन रिटायर्ड सफदर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। कैप्टन सफदार लंदन से इस्लामाबाद लौट रहे थे, जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा मामले में बेईमानी के आरोप में 28 जुलाई को शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया था और उनके तथा उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने को कहा था। इस फैसले के बाद शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को पाकिस्तान के सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग  (पीएमएल-एन) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। पाकिस्तान में नए प्रस्तावित कानून के अनुसार अयोग्य घोषित कोई विधायक किसी राजनीतिक पार्टी की कमान संभाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button