Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म के लिए सलमान घटायेंगे अपना वज़न

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘दबंग 3’ के जरिए एक बार फिर चुलबुल पांडे के रूप में वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में उनके किरदार का पास्ट भी दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान का अलग लुक देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस लुक को पाने के लिए भाईजान काफी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 27
जानकारी के अनुसार, सलमान के किरदार चुलबुल पांडे के किरदार की लाइफ के उस हिस्से को भी फिल्म में दिखाया जाएगा जब वह पुलिस में भर्ती नहीं हुआ था। इसके लुक में फिट होने के लिए सलमान सात किलो वजन कम करने वाले हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
सलमान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनका शर्टलेस अवतार देखने को मिला। जिम में ली गई इस तस्वीर में सलमान की टोन्ड और फिट बॉडी देखी जा सकती है।

बता दें कि, ‘दबंग 3’ इस साल दिसंबर महीने में 20 तारीख को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी फिर से अपने किरदार जीते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button