राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सत्य, अहिंसा और शांति के दूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा “जय जवान, जय किसान” के अमर उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन। राज्य आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही पृथक उत्तराखण्ड राज्य का गठन संभव हुआ। पृथक राज्य उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को शत्-शत् नमन।




