Breaking NewsNational

मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, पढ़िये पूरी खबर

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है। कुरनूल जिले के वल्दुरती मंडल के मदारपुर गांव के पास एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिस वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ये सड़क हादसा, कुरनूल जिले में NH-44 पर हुआ। पुलिस द्वारा बताया कि गया सड़क दुर्घटना का शिकार हुए लोग तीर्थ यात्रा पर चित्तूर जिले के मदनपल्ले क्षेत्र से राजस्थान के अजमेर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनी बस का ड्राइवर वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और वो सड़क के दूसरी तरफ ट्रक से जा भिड़ी। ये हादसा 3 से 3.30 बजे के करीब हुआ। हादसे में मारे गए 14 लोगों में से 8 महिलाएं हैं, 5 पुरूष हैं और एक बच्चा है जबकि घायल 4 लोगों में से 2 बच्चे हैं। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Advertisements
Ad 27

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक है। हादसे के बाद पुलिस को वाहन में शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा किस वजह से हुआ पुलिस इस बारे में जांच करेगी। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक और मिनी बस को साइड में करने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने सड़क दुर्घटना में मानव जीवन की क्षति के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button