Breaking NewsEntertainment

सलमान से शादी करने पंहुची उत्तराखण्ड की युवती, जमकर काटा हंगामा

मुंबई। हरदिल अजीज सलमान खान का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सलमान की अदाओं की दीवानी ऐसी ही एक युवती सलमान से शादी से शादी करने मुम्बई पंहुची गई। यही नहीं उसने सलमान से शादी करने की चाहत में अभिनेता के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा। ये युवती उत्तराखण्ड की रहने वाली बतायी जा रही है। बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने युवती पर काबू पाया।

sallu

Advertisements
Ad 26

गौरतलब है कि मानसिक रूप से परेशान एक युवती ‘बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से शादी रचाने की इच्छा लिये’ मुंबई पहुंच गयी। हालांकि पुलिस ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी। मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।

हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच करायी। बाद में युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button