Breaking NewsUttarakhand

‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समस्त वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन : वंशिका सोनकर

वंशिका सोनकर ने कहा कि अगस्त क्रांति का इतिहास असंख्य गुमनाम योद्धाओं की वीर गाथाओं से भरा पड़ा है, जो सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समस्त वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- अगस्त क्रांति भारत की आजादी के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। सन 1942 में आज ही के दिन भारतवासियों ने अग्रेजों के विरुद्ध ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी। इस स्मरण दिवस पर आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर सेनानियों को शत्-शत् नमन।

Advertisements
Ad 29

वंशिका सोनकर ने कहा कि अगस्त क्रांति का इतिहास असंख्य गुमनाम योद्धाओं की वीर गाथाओं से भरा पड़ा है, जो सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ पर आजादी के इस महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर नमन करती हूँ।

उन्होंने कहा कि बर्बर ब्रिटिश हुकूमत से स्वाधीनता प्राप्ति हेतु संपूर्ण राष्ट्र में जनजागरण करने करने वाले ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ अगस्त क्रांति की 84वीं वर्षगांठ पर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि। स्वाधीनता की वेदी पर हुतात्माओं का अमर बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button