Breaking NewsSports

शुभमन गिल हुए चोटिल, वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल कर रहे कप्तानी

श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से इस मैच में कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

IND Vs SL : टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेल रही है। इस मैच का आगाज आज यानी कि 7 अगस्त से हुआ है। श्रीलंका XI के खिलाफ इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। रेगुलर कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से इस मुकाबले में कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला है। वह इस वॉर्म अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।

BCCI ने दी शुभमन गिल की इंजरी पर अपडेट

शुभमन गिल की इंजरी पर BCCI ने अपडेट देते हुए बताया कि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को अभ्यास के दौरान अपने दाएं हाथ के रिंग फिंगर में चोट लग गई। ऐहतियात के तौर पर वे SLC XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान में नहीं उतरेंगे। फिलहाल बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए है। गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी संभालेंगे। अब देखना होगा कि गिल इस मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका दौरे से पहले चोटों ने चिंता बढ़ा दी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, इसलिए अब तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज पर होगी। इसके अलावा साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं। वहीं हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल होने के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा। इससे पहले होने वाला वॉर्म-अप मैच भारतीय खिलाड़ियों को वहां के मौसम और पिच को समझने का अच्छा मौका देगा।

वॉर्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका XI का स्क्वॉड

श्रीलंका XI: निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, रविंदु रसांथा।

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button