Breaking NewsUttarakhand

सम्मानित किये जाएंगे समाजसेवी दीपक जेठी, पढ़िये खबर

देहरादून। मां दुर्गा सेवा संस्था के संस्थापक नरेश यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा अपनी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने हरियाणा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से कुछ युवा समाजसेवियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड के प्रभारी सी.के अरोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड से कई नौजवानों की सूची उन्होंने अपने अध्यक्ष को पेश की है जिसमें से देहरादून जनपद के दीपक जेठी का नाम दिया गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय से यह देखा गया है कि उन्होंने पंजाबी महासभा और महाकाल के दीवाने संस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है और वह निरंतर समाज में कार्य करते रहते हैं जो कि युवा वर्ग के लिए एक उदाहरण है।

अध्यक्ष नरेश यादव ने उत्तराखंड प्रभारी सीके अरोड़ा को यह निर्देश दिए हैं कि वह अपनी कार्यकारिणी का भी गठन करें, ताकि उत्तराखंड में भी उनके संगठन की सेवाएं जल्द से जल्द शुरू की जाए और इसका आरंभ एक सम्मान समारोह से होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button