Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को चंडीगढ़ में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर को चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल एजुलीडर्स समिट 2025 में PSM राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान- 5.0 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (पंजाब) एवं पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (PAAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisements
Ad 27

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती पूर्व लोक सभा सांसद राजस्थान, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह (आईपीएस), पूर्व डीजीपी पंजाब डॉ. वीके शर्मा, पूर्व डीआई मोहम्मद आरिफ एवं वाइस चांसलर एमिटी विश्व विद्यालय पंजाब पाई संस्था के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह की गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित निदेशक, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button