Breaking NewsEntertainment

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

'ऊ अंटावा गर्ल' समंथा रुथ प्रभु जबसे ब्रेक से वापस लौटी हैं,तबसे ही आए दिन अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर समंथा ने अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दिया है।

मुंबई। सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में सिनेमा से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद काम पर वापसी के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह अपने लुक से आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। आप भी देखिए एक्ट्रेस का ये हाॅट लुक।

समांथा रुथ प्रभु का लेटेस्ट लुक देख हो जाएंगे हैरान

समांथा ने जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उसमें वह ब्राउन कलर की बिकिनी पहने हुए पानी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका हाॅट अंदाज देखते ही बन रहा है। समांथा रुथ प्रभु का ऐसा अंदाजा शायद आपने पहले कभी देखा होगा। तभी तो फैंस एक्ट्रेस का ये लुक देख शाॅक होते नजर आ रहे हैं और काॅमेंट कर उनके पोस्ट पर शॉकिंग रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज इंटरनेट पर तबाही मचा रहा हैं।

Advertisements
Ad 27

लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से अपनी हेल्थ के चलते सामंथा रुथ प्रभु ब्रेक पर थीं। एक्ट्रेस ऑटोइम्यून मायोसाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। जिसका इलाज वो अमेरिका में करवा रही थीं, वहीं अब एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं और लगभग 7 महीने के लंबे ब्रेक के बाद सामंथा एक बार फिर फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं।

सामंथा रुथ का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘खुशी’ में देखा गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। सामंथा की अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’ है, जिसमें वरुण धवन उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। फैंस समांथा की इस वेब सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button