Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त व्यस्त है। अभी कुछ दिन और लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिन मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 जुलाई को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 29

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 26 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में बागेश्वर में सबसे अधिक 44.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 800 फीसदी अधिक है। दूसरे नंबर पर चमोली में 61.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 523 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि, प्रदेशभर में 41.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 196 फीसदी अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button