Breaking NewsEntertainment

पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनका स्पेशल पोस्टर

मुंबई। साल 2022 में आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक राधे श्याम है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े नज़र आएंगे। फिल्म की टीम ने आज उनकी प्रेरणा उर्फ पूजा को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेत्री का एक सुंदर सोलो पोस्टर रिलीज़ किया है।

आज रिलीज़ किए गए इस नए पोस्टर में, पूजा हेगड़े ने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। एक्ट्रेस को एक सुंदर सफेद गाउन और खुले बालों में देखा जा सकता है। इस पोस्टर में ‘हैप्पी बर्थडे प्रेरणा’ लिखा है।

‘राधेश्याम’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म काफ़ी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म से कई लुक रिवील, पोस्टर आउट किये गए हैं जिस पर प्रशंसकों ने हमेशा फिल्म के लिए अपना प्यार दिखाया है।

Advertisements
Ad 26

फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है । यह 14 जनवरी 2022 में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button