Breaking NewsNationalSports

क्रिकेटर सुरेश रैना ने की सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार, फैन्स और दोस्त न्याय की मांग कर रहे हैं। अब इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है और न्याय की मांग की है। सुरेश रैना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-भाई तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे, तुम्हारे फैन्स तुम्हे बहुत याद कर रहे हैं। मुझे सरकार और उनके नेताओं पर पूरा विश्वास है कि वह तुम्हे न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, तुम एक सच्ची प्रेरणा हो!

 

वीडियो में आईपैड पर सुशांत की फोटो नजर आ रही है और बैकग्राउंड में फिल्म केदारनाथ का गाना ‘जान निसार’ बज रहा है। वीडियो में हैशटैग के साथ लिखा है- हम सभी इसमें एक साथ हैं, एसएसआर के लिए न्याय और परिवार को न्याय जरुर मिलेगा। कुछ समय पहले सुरेश रैना ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में सुशांत एमएस धोनी फिल्म के लुक में नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना ने लिखा- यह अभी भी दर्द पहुंचाता है मेरे भाई, लेकिन मुझे पता है कि सच्चाई सामने आएगी। सुशांत फिल्म में एमएस धोनी के किरदार में नजर आए थे।

 

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button