Breaking NewsEntertainment

फरहा के निशाने पर आये कपिल

मुम्बई। फराह खान ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘डिअर मैनरलेस, अगर आप चाहते हो कि मैं आपका प्रीमियर/ प्रीव्यू/ पार्टी अटेंड करू तो मुझे ‘जनता इंवाईट’ व्हाट्सएप पर मत भेजिए। आप कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। आप एक पर्सनल कॉल कर सकते हैं।

अगर आपके पास इसके लिए वक़्त नहीं है तो आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि मेरे पास रेडी होकर आपके लिए आने के लिए वक़्त है?’ उनके इस ट्वीट पर लोगों ने समझ लिया था कि वह इसमें कपिल की ओर इशारा कर रही हैं’।

कॉमेडियन कपिल शर्मा का यह साल शुरुआत से ही खराब चल रहा है। इस साल की शुरुआत में ही कपिल और सुनील ग्रोवर की लड़ाई ने काफी वक्त तक सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद उनका शो द कपिल शर्मा शो भी बंद हो गया। कपिल की तबियत खराब हो गई।

उन्हें शराब की लत लग गई, जिसके बाद वह काफी वक्त तक इलाज के सिलसिले में मीडिया से दूर रहे उसके बाद हाल ही में उनकी फिल्म फिरंगी के कारण वह सुर्खियों में आए। इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म मेकर फराह खान ने एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मेनरलेस शब्द का इस्तेमाल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button