Ajab-GajabBreaking NewsNational

सूर्य ग्रहण पर नज़र आया अंधविश्वास, मासूम बच्चों को ज़मीन में गाड़ा

नई दिल्ली। गुरुवार को साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ। देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। इसी बीच कुछ सूर्यग्रहण के कारण कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मान्यताएं भी सामने आयी। ऐसी ही एक मान्यता सामने आयी कर्नाटक के गुलबर्गा से, जहां जिंदा बच्चों को जमीन में ही गाड़ दिया गया।

20191226_175902
दरअसल, यहां ऐसा माना जाता है कि दिव्यांग बच्चों को जमीन में गर्दन तक गाड़ने से वे दिव्यांगता से बाहर आ जाते हैं। इन बच्चों की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि बच्चों के पूरे शरीर को जमीन में मिट्टी के अंदर गाड़ दिया गया है। उनका सिर्फ चेहरा दिख रहा है।
बता दें कि भारत में गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए इस ग्रहण का असर दोपहर डेढ़ बजे तक रहा। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा का कार्यक्रम जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button