Breaking NewsUttarakhand

देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- श्री गुरु राम राय जी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला दून का ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला मानवता और विश्वास से ओतप्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। इसके साथ ही यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आस्था और सद्भावना के प्रतीक श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ही रविवार से झंडे मेले का शुभारंभ हो गया। यहां आस्था का सैलाब उमड़ा है, जयकारों से दरबार साहिब गूंज उठा। श्री महन्त देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री झंडे जी उतारे गए। इसके साथ ही रामनवमी तक चलने वाला मेला शुरू हो गया है। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन मेला गुरु राम राय जी की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेश को संजोए हुए सद्भाव, श्रद्धा और भक्ति की भावना को प्रबल करता है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- श्री गुरु राम राय जी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला दून का ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला मानवता और विश्वास से ओतप्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। इसके साथ ही यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का भी प्रतीक है। श्री गुरु राम राय महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button