Breaking NewsUttarakhand

टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट टीम भावना से देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक व शानदार जीत पर सभी देशवासियों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट टीम भावना से देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।

वंशिका सोनकर ने कहा, टी20 क्रिकेट विश्व कप जीतकर टीम इंडिया ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button