Breaking NewsHIMACHAL PRADESHNationalUttarakhand

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों पर हिमपात से गिरा पारा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई। इस ताजा बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है।

श्रीनगर/शिमला/देहरादून। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई। इस ताजा बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है।

कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, गांदरबल, बारामुला, अनंतनाग, बांदीपुर, कुपवाड़ा, उत्तराखंड के चमोली, बदरीनाथ और केदारनाथ जैसे स्थलों पर बर्फबारी के कारण सफेद चादर बिछ गई। कई इलाकों में एक से छह इंच तक बर्फ गिरी।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रोहतांग दर्रा, कुल्लू और पहाड़ी दर्रों पर भी हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा मनमोहक है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग बाधित

Advertisements
Ad 27

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तापमान छह से सात डिग्री तक गिर गया है। साधना टॉप इलाके में सर्वाधिक छह इंच बर्फबारी हुई। सिंथन दर्रा में पांच, गुलमर्ग में दो इंच बर्फ गिरी। जोजिला दर्रा में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

-2.2 डिग्री पहुंचा ताबो में पारा 

हिमाचल में मनाली से मात्र 25 किमी की दूरी पर ही पर्यटक बर्फ के दीदार कर रहे हैं। कुंजम व चंद्रताल झील भी बर्फ से ढक गई है।

लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री व केलांग में माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button