Breaking NewsNational

मानवता हुई शर्मसार, कुत्ते को लेकर ऑटो चालक की हत्या

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। घटना के अनुसार एक व्यक्ति की महज इसलिए हत्या कर दी गयी क्योंकि अनजाने में उसका वाहन आरोपी के कुत्ते को छू गया था।

Advertisements
Ad 29

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में तीन लोगों ने 40 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक की हत्या कर दी। दरअसल, ऑटो उनके पालतू कुत्ते को छूकर निकल गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह पालतू कुत्ता आरोपियों में से एक का था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई और इसमें मृतक का भाई भी घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजेंद्र राणा पर चाकू से वार किया गया था जिसके बाद उसे निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के घायल भाई का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button