Breaking NewsUttarakhand

बाल दिवस पर जीआरडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया आंनद वन का भ्रमण

स्कूल के बच्चों ने पार्क में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों पर खेलकर प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द लिया। वहीं विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों की डमी मूर्तियों को देख बच्चे काफी आनंदित व उत्साहित नज़र आये।

देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के विद्यार्थियों को झाझरा स्थित आनन्द वन पार्क का भ्रमण करवाया गया। वहीं इससे पूर्व विद्यालय परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनका स्मरण किया गया।

बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं सभी को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को ही ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था, वो बच्चों के सही विकास और शिक्षा पर बहुत ध्यान देते थे।

बाल दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों को झाझरा स्थित आनन्द वन पार्क भ्रमण हेतु ले जाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने पार्क में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों पर खेलकर प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द लिया। वहीं विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों की डमी मूर्तियों को देख बच्चे काफी आनंदित व उत्साहित नज़र आये।

इस पार्क भ्रमण के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं के बारे में विशेष जानकारियां भी दी गई। वहीं बच्चों को खाने हेतु खाद्य पदार्थ भी वितरित किये गये। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अपने सहपाठियों संग खूब मौज मस्ती की और पिकनिक का भरपूर आनन्द लिया।

इस अवसर पर इस अवसर पर दौरान सारिका डंग, सिमरन, मानसी, रश्मी, नीलम, सलोनी, मनीषा, शिवानी, प्रतीक्षा एवं मनीष आदि शिक्षकगण एवं स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button