Breaking NewsUttarakhand

नये नोटों की खेप संग पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

देहरादून। बुधवार को थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कारगी चौक के पास  संदिग्ध वाहन पर सवार एक मोटरसाइकिल सवार युवक के पास से ₹ 80000/- की नई करेंसी 2 हजार के 40 नोट बरामद किए गए।

पूछताछ उक्त युवक द्वारा अपना नाम राजीव पुत्र दत्ताराम निवासी 65 ए ब्लॉक टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास थाना पटेलनगर, मूल निवासी जनपद बिजनौर बताया। उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह करेंसी नई बुलेट बाइक बुक कराने हेतु ले जाई जा रही है।

Advertisements
Ad 27

आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों और भाइयों के माध्यम से विधिक तरीके से पुरानी करेंसी को नई करेंसी में तब्दील कराया था। पूछताछ के आधार पर युवक द्वारा दी गई सूचना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मामले को संदिग्ध मानकर देहरादून पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button