Breaking NewsUttarakhand

‘करवा चौथ’ के पावन अवसर पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘करवा चौथ’ के पावन अवसर पर सभी माताओं-बहनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, “प्रेम, समर्पण व अखंड सौभाग्य के महापर्व करवाचौथ की सभी माताओं व बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां करवा आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। आपका घर-आंगन और जीवन का हर क्षण खुशियों से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना करती हूं।”

Advertisements
Ad 29

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा माता की कथा कहती और सुनती हैं। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्र द्रशन किए जाते हैं और उन्हें अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button