Breaking NewsNational

देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बरसात के आसार हैं। देश के बाकी हिस्सों में आज धूप रहेगी।

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के बचे हुए हिस्सों, पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश,  बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। इस बीच मौसम मौसम विभाग देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है, जिनमें केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 5 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

यहां पर तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, चार अक्टूबर रविवार को केरल, तमिलनाडु, कराइकल, पुडुचेरी और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ आज बारिश हो सकती है।

60 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Advertisements
Ad 29

वहीं, 6-8 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश हो सकती है। 5-9 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 6-7 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली-NCR मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है और कोई खास बारिश नहीं होगी। हवा की गति लगभग 20-22 किमी प्रति घंटा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, IMD ने 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और राज्य भर में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। IMD के ताज़ा चेतावनी बुलेटिन के अनुसार, 4 से 9 अक्टूबर के लिए पूर्वी या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button