Breaking NewsSports

टीम से बाहर किये गए बल्लेबाज ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रजत पाटीदार ने लगातार दो अर्धशतक लगा दिए हैं। बाकी बल्लेबाज जब फ्लॉप रहे, तब उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं।

Cricket News: भारत के बहुत सारे क्रिकेटर ऐसे हैं, जो एक दो मैच खेलकर ही टीम से बाहर हो गए। जिनका नाम तक अब कोई नहीं जानता। इस वक्त भी ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें केवल एक मौका मिला और उसके बाद टीम से बाहर कर दिए गए। ऐसा ही एक नाम रजत पाटीदार का भी सामने आता है। हालांकि वे इस वक्त भारत ए के लिए खेल रहे हैं और वहां उन्होंने बैक टू बैक दो अर्धशतक लगातार सिलेक्टर्स को जहां करारा जवाब दिया है, वहीं अपनी दावेदारी फिर से पेश कर दी है।

रजत पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लगाए दो अर्धशतक

रजत पाटीदार को भारत के लिए वनडे खेलने का केवल एक ही मौका मिला। जब टीम इंडिया साल 2023 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी, जब उन्हें दिसंबर 2023 में एक मैच खेलने के लिए मिला। इस मैच में रजत ने 22 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वे टीम से ऐसे बाहर हुए कि अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं। इस बीच लगातार रजत कहीं ना कहीं खेलते रहे और रन भी बनाते रहे, लेकिन उनका सिलेक्शन टीम इंडिया में नहीं हो पाया। इस वक्त रजत पाटीदार इंडिया ए की टीम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं, जब बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे, तब भी रजत ने लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली।

अच्छी पारी के बाद भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए रजत 

Advertisements
Ad 29

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के पहले मैच में रजत पाटीदार ने 51 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया था। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 81 बॉल पर 67 रनों की पारी खेली। इस बार उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का आया। ये बात और है कि रजत की दोनों पारियां एक तरह से व्यर्थ गईं और टीम के काम तो नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपनी उपयोगिता जरूर साबित कर दी है।

भारत के लिए अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं पाटीदार

अब तक रजत पाटीदार ने तीन टेस्ट भारत के लिए खेले हैं, उसमें उन्होंने 63 रन बनाए हैं, लेकिन अब तक उन्हें टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। अब देखना होगा कि रजत पाटीदार की ये दो पारियां टीम इंडिया में वापसी के लिए सहायक होंगी कि नहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button