Breaking NewsLifeNational

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा, सूतक लगेगा या नहीं? जानें सबकुछ

28 अगस्त 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी रहेगा। जानिए यह ग्रहण भारत में दिख रहा है या नहीं और इसका सूतक लगेगा या नहीं।

Chandra Grahan 2026: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण के समय होता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र से दिखाई दे रहा हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं रहेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। बता दें चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। चलिए जानते हैं 28 अगस्त के ग्रहण का समय क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा।

28 अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण टाइमिंग

28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट की होगी।

Advertisements
Ad 29

28 अगस्त 2026 सूतक टाइम

28 अगस्त 2026 के चंद्र ग्रहण का सूतक भारतीय समय के अनुसार 27 अगस्त की रात 11 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाना चाहिए। लेकिन इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ज्योतिष अनुसार सिर्फ उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण अपने इलाके में दिख रहा हो।

कहां-कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण

यह चन्द्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशान्त महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर से दिखायी देगा। वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लन्दन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां यह चन्द्र ग्रहण अच्छे से दिखायी देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button