Breaking NewsUttarakhand

1 जून से सैलानियों के लिए खुलेगा फूलों की घाटी का ट्रेक

देहरादून। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूल खिलने शुरू हो गए हैं। फूलों की घाटी के करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाने के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से घाटी तक ट्रेक आवाजाही के लिए खोल दिया है। एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। घाटी का निरीक्षण कर लौटे दल ने वहां की स्थिति बताई।

घाटी के निरीक्षण के बाद जोशीमठ पहुंचे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सात सदस्यीय दल में शामिल वन दरोगा दिनेश लाल ने बताया कि फूलों की घाटी के निचले हिस्से में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो गया है। यहां उच्च हिमालयी चोटियां बर्फ से आच्छादित हैं और घाटी की तलहटी में फूलों की कतार लगी हुई है।

Advertisements
Ad 27

हालांकि अभी सिर्फ एनीमोन और प्रिमुला प्रजाति के पुष्प ही खिले हैं। फूलों की घाटी के भ्रमण के लिए जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है। सितंबर में यहां ब्रह्मकमल भी खिलते हैं।

अभी लॉकडाउन के कारण घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद घाटी में पर्यटकों को जाने दिया जाएगा। घाटी के निरीक्षण के दौरान अनूप कुमार, मनमोहन भंडारी, गुलाब सिंह और गजे सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button