Breaking NewsEntertainment

फुलेरा की ‘पंचायत’ का इंतजार जल्द होगा खत्म! शुरू हुई सीजन 5 की शूटिंग

दर्शक बेसब्री से प्राइम वीडियो की सफल वेब सीरीज 'पंचायत' के सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस सीरीज के चार साल पूरे होने पर मेकर्स ने सीरीज के पांचवे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और बीटीएस तस्वीरें भी साझा की हैं।

Bollywood News: ‘पंचायत’ वेब सीरीज ओटीटी की उन सीरीज में से है, जिसके अब तक आए चारों सीजन सफल रहे हैं। अब दर्शक पंचायत के अगले चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं, जो आखिरकार खत्म हो गया है। पिछले साल, यानी 2025 में ‘सीजन 4’ आया था, जो रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था। इसके बाद से ही फैंस अगले सीजन के इंतजार में थे। मार्च में प्राइम वीडियो ने अपकमिंग फिल्मों और सीरीज की घोषणा के दौरान आधिकारिक तौर पर सीजन 5 की घोषणा की गई और अब एक नए पोस्ट के साथ मेकर्स ने दर्शकों के बीच उथल-पुथल मचा दी है।

पंचायत सीजन 5 की बीटीएस फोटोज

प्राइम वीडियो के नए भारतीय कंटेंट लॉन्च की घोषणा के तहत पंचायत सीजन 5 को लेकर भी जानकारी साझा की थी और अब सीरीज के चार साल पूरे होने पर नए सीजन की शूटिंग की बीटीएस फोटो शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन संभावना है कि नया सीजन 2026 के आखिरी तक में दर्शकों के बीच दस्तक दे देगा। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पिछले सीजन की तरह, पंचायत सीजन 5 भी प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा। अप्रैल में, मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की थी कि ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च की घोषणा के दौरान उन्होंने लिखा था- “फुलेरा में 6 साल हो गए और हम इसे कभी छोड़ना नहीं चाहते। नया सीजन, शूटिंग जारी है।”

 

पंचायत सीजन 4 का अंत कैसे हुआ?

Advertisements
Ad 28

पंचायत सीजन 4 एक बहुत ही रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था। जितेंद्र कुमार द्वारा अभिनीत सचिव जी, अपने CAT परीक्षा परिणामों के बाद अपने भविष्य के बारे में सोचते नजर आए। नीना गुप्ता द्वारा अभिनीत मंजू देवी, चुनावी हार के दर्द से जूझ रही थीं, जबकि प्रधान जी अभी भी अपने आसपास घटी घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे थे। सीजन 5 की कहानी अब वहीं से शुरू होने की उम्मीद है, जहां सीजन 4 खत्म हुआ था।

पंचायत की कास्ट

‘पंचायत’ में जितेंद्र कुमार एक बार फिर सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा अपने-अपने किरदारों में वापसी करने वाले हैं। द वायरल फीवर द्वारा समर्थित सीरीज का दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार रचनात्मक रूप से शो का नेतृत्व कर रहे हैं। चंदन कुमार ने नए सीजन की कहानी लिखी है, जबकि मिश्रा निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button