Breaking NewsUttarakhand

युवक की हत्या कर शव गदेरे में फेंका, चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान

Dehradun News : चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।

देहरादून। जनपद देहरादून में कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा के मोका गाड (गदेरा) से हिमाचल के युवक का शव शुक्रवार को मिला। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकाला था।

ग्रामीण साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मोका गाड में चारापत्ती लेने गए थे। जहां गदेरे के दूसरी ओर एक युवक औंधे मुंह पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा मौके पर पहुंचे, जहां युवक मृत मिला। घटनास्थल से राजस्व पुलिस को मोबाइल फोन बरामद हुआ।

Advertisements
Ad 13

इसके आधार पर मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खोदरी माजरी निवासी अरविंद कश्यप के बेटे पवन कश्यप (19) के रूप में हुई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास एक पत्थर पर खून के धब्बे भी मिले हैं। आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को गदेरे में फेंक दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button