Breaking NewsHealth

सर्दियों में खाली पेट खाएं ये 7 चीजें, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ठंड के मौसम में हमेशा कुछ गर्मागर्म खाने का मन  करता है. इस मौसम में तली भुनी चीजों का भी सेवन बढ़ जाता है जिसकी वजह से पेट में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. सर्दियों में खाली पेट कुछ चीजें खाने से बहुत फायदा (Healthy Winter Diet) मिलता है. ये चीजें दिन भर एनर्जी देती हैं, शरीर को गर्म और स्वस्थ रखती हैं साथ ही वजन को भी कंट्रोल करती हैं. आइए जानते हैं इन 7 चीजों के बारे में.

गुनगुना पानी और शहद

गुनगुना पानी और शहद- ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें. शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर होता है. ये चीजें आंत को साफ रखती हैं. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सारे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत कारगर माना जाता है.

images

भीगे हुए बादाम- बादाम में मैंगनीज, विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है. बादाम को हमेशा रात में भिगोकर सुबह खाना चाहिए. बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है. बादाम भिगोने के बाद इनके छिलके आसानी से निकल जाते हैं. बादाम पोषण देने के साथ ही शरीर को गर्म भी रखता है.

Advertisements
Ad 29
images (1)

मेवा- नाश्ता करने से पहले एक मुट्ठी मेवा (Dried fruit) खाने से पेट सही रहता है. ये न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है. आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता शामिल करें. ध्यान रखें कि इन्हें अधिक मात्रा में ना खाएं वरना बॉडी पर रैशेज हो सकते हैं.

ओटमील

ओटमील- ओटमील से अच्छा ब्रेकफास्ट कुछ और नहीं हो सकता. अगर आप कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भर कुछ खाना चाहते हैं तो ओटमील खाएं. ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. ओटमील खाने से बहुत देर तक भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

पपीता

पपीता- आंत को स्वस्थ रखने के साथ ही पपीता पेट की कई दिक्कतों को दूर करता है. खाली पेट खाने के लिए पपीता को सुपरफूड माना जाता है. पपीता हर मौसम में और हर जगह पाया जाता है. इसे आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है.

भीगे हुए अखरोट

भीगे हुए अखरोट- बादाम की तरह अखरोट भी भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. अपने दिन की शुरूआत रात में भीगे अखरोट खाकर करें. सूखे की बजाय भीगे हुए अखरोट में पोषक तत्व ज्यादा होता है. 2-5 अखरोट रात में भिगोएं और सुबह उठकर खाली पेट इसे खाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button