Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, तीन बुरी तरह घायल

देहरादून में डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल तीन लोगों को स्थिति गंभीर है।

देहरादून। जनपद देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा पर के पास बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन से एक इको गाड़ी टकरा गई। हादसे के वक्त इको में सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements
Ad 29

हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड ने बताया कि इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर इको गाड़ी से टकरा गया और इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में इको में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button